कंपनी को मिले नए ऑर्डर
GP Eco Solutions India Ltd (GPESL) को हाल ही में Oriana Power Limited से दो बड़े घरेलू ऑर्डर मिले हैं, जिनकी डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की गई है।

- पहला ऑर्डर solar inverters सप्लाई का है – जिसमें 300MW string inverters और 200MW central inverters शामिल हैं। खास बात ये है कि इसकी पूरी पेमेंट डिस्पैच से पहले 100% एडवांस में होगी।
- दूसरा ऑर्डर EPC (Engineering, Procurement and Construction) कॉन्ट्रैक्ट का है। इसमें दो liquid-cooled container-based Battery Energy Storage Systems (BESS) लगाए जाएंगे, जिनकी कैपेसिटी 2.5MW/5MWh each होगी। यानी टोटल 5MW/10MWh का सिस्टम। ये प्रोजेक्ट कंपनी के iNVERGY ब्रांड के तहत एक पायलट प्रोजेक्ट है।
इस कॉन्ट्रैक्ट की पेमेंट milestone-based होगी:
- 20% एडवांस
- 10% डिजाइन पूरा होने पर
- 50% मैन्युफैक्चरिंग पर
- 10% डिलीवरी और इंस्टॉलेशन पर
- 10% सफल commissioning और टेस्टिंग पर
GP Eco Solutions India Ltd का बिज़नेस मॉडल
GP Eco Solutions India Ltd की शुरुआत 2010 में हुई थी। ये कंपनी ISO 9001:2015 सर्टिफाइड है और solar plants/panels, electronic equipment और solar solutions में काम करती है।
- कंपनी North India में Sungrow India (inverters), Saatvik Green Energy और LONGi Solar (panels) जैसी बड़ी कंपनियों की authorised distributor है।
- साथ ही EPC सेवाएं भी देती है यानी complete solar energy solutions।
- GPESL अपने खुद के “INVERGY” ब्रांड के तहत hybrid solar inverters और lithium ferro phosphate (LFP) batteries OEM मैन्युफैक्चर करती है।
FY25 में तगड़े नतीजे
कंपनी ने H2 और FY25 के financial results घोषित किए हैं:
| वित्तीय वर्ष | Revenue from Operations (₹ करोड़) | Profit After Tax (₹ करोड़) | Growth % |
|---|---|---|---|
| FY24 | 138.44 | 7.33 | – |
| FY25 | 246.43 | 10.46 | 78% (Revenue) / 5% (PAT) |
- H2FY25 में कंपनी का revenue ₹246 करोड़ रहा।
- PAT ₹5.57 करोड़ रहा, जो H1FY25 के ₹4.89 करोड़ से 13.87% ज्यादा है।
मार्केट में कंपनी की पोज़िशन
आज GP Eco Solutions India Ltd की मार्केट कैप ₹700 करोड़ से ज्यादा है। कंपनी ने पिछले एक साल में अपने शेयर प्राइस में 183% तक की ग्रोथ दिखाई है।
निष्कर्ष
GP Eco Solutions India Ltd लगातार बड़े ऑर्डर्स और मजबूत financial performance के साथ solar energy और battery storage सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। EPC कॉन्ट्रैक्ट और inverter supply deals से आने वाले सालों में कंपनी की growth और revenue trajectory और तेज़ होने की उम्मीद है।






1 thought on “GP Eco Solutions India: नए ऑर्डर और FY25 ग्रोथ से कंपनी ने बढ़ाया दबदबा”